अलीगढ़, सितम्बर 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के आंबेडकर मूर्ति के पास रविवार की रात बाजार से लौट रही महिला पर शोहदे ने अश्लील कमेंट कर दिए। इतना ही नहीं हाथ पकड़कर कर छेड़छाड़ कर डाली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुक दमे में कहा है कि रविवार की रात वह बाजार गई थी। वहां से पैदल-पैदल घर लौट रही थी। आंबेडकर मूर्ति के पास पहंुचते ही पीछे एक युवक आ गया। आरोपी ने पहले अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोपी की हरकत को नजद अंदाज किया तो आरोपी के हौसले बढ़ गए। कुछ दूरी पर पहंुचते ही हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक...