मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- महानगर में राह चलती महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता का शर्मनाक मामला सामने आया है। मुगलपुरा थाना के बरबालान चौकी क्षेत्र में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कई लोगों ने एक्स पर वीडियो डालकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस कार्रवाई जांच में जुटी पुलिस ने पीड़िता का पता लगाकर उससे संपर्क कर तहरीर लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम कटघर के मकबरा पुलिस चौकी के पीरदाजा क्षेत्र निवासी आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक बुर्कानशीं महिला बुधवार सुबह करीब 11 बजे बा...