महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधानसभा क्षेत्र के मिठौरा विकास खंड अंतर्गत कसमरिया नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के नवनिर्माण की राह आसान हो गई है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पूजन-अर्चन कर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। पुल निर्माण की शुरुआत से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।कसमरिया नहर पर बना यह पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि शासन स्तर पर पहल कर पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई है। पुल बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.