रांची, अप्रैल 16 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत राहे प्रखंड में शिक्षा जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के अनामांकित और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों की पहचान की जाएगी और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फतेहपुर के खिजुरिया विद्यालय में 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामा...