रांची, अगस्त 17 -- राहे, प्रतिनिधि। किसान आंदोलन के जननेता कामरेड खुदीराम मुंडा की 14वीं पुण्यतिथि पर रविवार को भाकपा माले पांच परगना कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर संकल्प सभा की। राहे चौक से गोमदा चौक स्मारक स्थल तक लोगों ने संकल्प मार्च किया। वहीं खुदीराम मुंडा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दो मिनट का मौन धारण कर संकल्प सभा की शुरुआत की। इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मांझी और दामोदर प्रजापति ने किया। मौके पर लखीमनी मुंडा, बसंती देवी, मुखिया गिरिबाला देवी, सुखदेव मुंडा, ठाकुरा मुंडा, योगेश्वर मुंडा, राजेश्वर महतो, रामपति महतो, करम सिंह मुंडा, डोमन सिंह मुंडा, छोटेलाल महतो, पूर्णचंद मुंडा, राजू मुंडा और राजकुमार हरिजन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...