रांची, मार्च 21 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर शनिवार को राहे प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव का आयोजन कटियाडीह गांव में किया गया। पाहन शिवनाथ मुंडा, दिलीप मुंडा ओर मुची राम मुंडा ने विधिवत सिंगबोंगा की पूजा की। सरना समिति में प्रखंड के सभी नौ पंचायत की सरना समिति का सांस्कृतिक दल उपस्थित होकर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कटियाडीह से शुरू होकर नावागांव, पाठकडीह, सुभाष चौक राहे होते हुए भगतसिंह चौक गोमदा पहुंची। शोभायात्रा पुनः काटियाडीह वापस लौटी। शोभायात्रा में एक दूसरे को गुलाल लगा कर त्यौहार की बधाई दी गई। महोत्सव में प्रखंड के सभी मुखिया सहित पांडु मुंडा, प्रदीप मुंडा, ललित मुंडा, संतोष मुंडा, तुलसी मुंडा, विशेश्वर मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शोभायात्रा में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद थे।

हिंदी...