राहे में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेगी आजसू
रांची, जून 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोमनडीह स्कूल मैदान में शुक्रवार को राहे आजसू, बीएलओ-2, युवा आजसू, महिला पंचायत प्रभारी, बुद्धिजीवी मंच और वरीय आजसू कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संगठन के विस्तार, मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पेयजल, शिक्षा और जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। साथ ही बीएलओ-2 के सदस्यों को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जल्द आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा 22 जून को आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी और रणनीति पर भी विस्तार से चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.