रांची, फरवरी 11 -- राहे, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार और जिला उद्यान कार्यालय, रांची के सौजन्य से आयोजित पांच दिनी उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत यह कार्यक्रम झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान चुतरूडीह में आयोजित किया गया था। संस्थान के सचिव भुवनेश्वर महतो ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को स्वरोजगार और कृषि उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पलांडू के विशेषज्ञ विजय कुमार सिंह ने किसानों को फल, सब्जी, फूल और मसालों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती, पॉली हाउस प्रबंधन और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया। जिला परिषद सदस्य बादल कुमार महतो ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने के...