रांची, मई 15 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सीसीटांड़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में 54 वर्षीय गुलेश्वर भोक्ता की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बाड़ी में स्थित ट्रांसफॉर्मर पर झूल रही बांस की टहनियां बिजली तार के संपर्क में आ गई थीं। इसी दौरान गुलेश्वर भोक्ता उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सिंगपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई। गुरुवार रात जब गुलेश्वर भोक्ता का शव गांव लाया गया, तो यह खबर सुनकर उनके 74 वर्षीय पिता खेदु भोक्ता को गहरा सदमा लगा। सदमे के कारण उनकी हृदय गति रुक गई और मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गुलेश्वर भोक्ता खेतीबारी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

परिवार पर टूट...