गढ़वा, फरवरी 5 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड में किसानों से धान खरीद करने वाला सरकारी धान क्रय केंद्र, राहे लैंपस, पिछले एक माह से बंद पड़ा हुआ है। धान खरीद बंद होने के कारण क्षेत्र के किसान अपना धान बाजार में कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सरकारी खरीद के भरोसे बैठे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राहे लैंपस में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन 5 जनवरी को किया गया था, लेकिन मात्र पांच दिन बाद 10 जनवरी को केंद्र बंद हो गया। इन पांच दिनों में केवल 18 किसानों से लगभग 1200 क्विंटल धान की खरीद की जा सकी। जबकि राहे लैंपस के अधीन कुल 350 किसान पंजीकृत हैं, जो सरकारी दर पर धान बेचने की उम्मीद लगाए हुए थे। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो सरकार और न ही संबंधित विभाग ...