रांची, मार्च 27 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम रामनवमी मनायी गयी। लोग बजरंगबली मंदिर सहित अपने घरों में पूजन के बाद बजरंगबली का झंडा उठाया। राहे में शोभायात्रा भी निकाली गई। बजंरगबली ऊपरटोली, राज क्लब धोबीटोली, पाठकडीह और नावागांव कमेटि ने शोभायात्रा निकाली। सोलहआना परिसर में युवको ने पारंपरिक हथियार से करतब दिखाए। लाठी-डंडे का खेल भी आकर्षक रहा। सोलहआना समिति ने सभी समितियों को तलवार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, एसआई एस टुडू,जगन्नाथ मुखर्जी, जिप सदस्य बादल महतो,उप प्रमुख उमेश महतो, समिति के मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, अमजद अली, मोईन अंसारी, तस्लीम अंसारी,इंद्रजीत बैठा,राजेश बैठा, अक्षय महतो,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.