रांची, दिसम्बर 14 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। सरकार के निर्देश पर 15 दिसंबर से लैंपस के माध्यम से किसानों से धान क्रय शुरू किया जाना है। इस आलोक में राहे और सोनाहातू दोनों प्रखंडों में तैयारी की गई है। राहे प्रखंड के नावाडीह और राहे मुख्यालय में धान क्रय केंद्र पर सोमवार को धान की खरीद शुरू हो जाएगी। वहीं सोनाहातू प्रखंड में धान क्रय केंद्र (हेसाडीह, हारिन, जामुदाग, और बारूहातू-मुख्यालय) खोलने की तैयारी पूर्ण नहीं होने से 15 दिसंबर को उद्घाटन नहीं हो पाएगा। इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पॉल बाखला ने बताया कि राहे में क्रय केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि सोनाहातू के धान क्रय केंद्रों में सीसीटीवी नहीं लगने से उनका उद्घाटन फिलहाल टाल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...