रांची, अप्रैल 14 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के महेशपुर, नुरू, गोवाली और दरहा गांव में मंगलवार सुबह हर्षोल्लास के साथ चैत्र पर्व व शिव पूजा संपन्न हो गई। सोमवार रात शिव मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने रातभर छऊ नृत्य और मेले का आनंद लिया। मंगलवार सुबह फूलखुंदी (दहकते अंगारों पर चलना) का आयोजन हुआ। नुरू और गोवाली गांव में भोक्ताओं ने करीब 50 फीट ऊंचाई पर झूलन किया। इस दौरान शिव भक्तों ने पीठ में लोहे की छड़ बेधकर झूलन किया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा गया। भोक्ताओं ने पाटभोक्ता के नेतृत्व में मंदिर के निकट तालाब में स्नान कर अग्नि पूजा के बाद नंगे पांव अंगारों पर चलकर व्रत पूरा किया। यह भी पढ़ें- प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सतुआनी पर्व इसके बाद रस्सी के सहारे बल्ली पर झूलन किया गया। पूरा अनुष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.