रांची, जनवरी 7 -- राहे, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार के तत्वावधान में बुधवार को राहे पीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 650 लोगों ने अपनी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान लोगों के आयुष्मान और आभा कार्ड भी बनाए गए। इससे पहले मेले का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य बादल महतो, प्रमुख लीलमनि देवी, उप प्रमुख उमेश महतो, बीडीओ अशोक कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी, चिकित्सा प्रभारी डॉ बीरेंद्र समीर कुजूर और मुखिया कृष्णा पातर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मेले में दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन परामर्श, त्वचा जांच, टीबी नियंत्रण, कैंसर जागरूकता, मलेरिया और फाइलेरिया जांच, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, आंख और मोतियाबिंद जांच तथा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य परामर्श के अलग-अलग स्टॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.