रांची, दिसम्बर 10 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में राहे प्रखंड के राहे गांव के संदीप बैठा का चयन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में हुआ है। संदीप की सफलता से परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने संदीप की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। संदीप ने माध्यमिक शिक्षा राहे के सर्वोदय स्कूल से और स्नातक की पढ़ाई रांची कॉलेज से पूरी की है। वर्तमान में वे इंडियन बैंक में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ-साथ सीजीएल की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता गणेशराम बैठा आवासीय स्कूल खूंटी में कार्यरत हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहणी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...