नई दिल्ली, अगस्त 15 -- हिंदू धर्म में नाग पंचमी बहुत पवित्र पर्व माना जाता है। सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को यह त्योहार मनाया जाता है। इस बार 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवता की पूजा से कालसर्प दोष दूर होने और सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है। कुंडली में राहु-केतु अशुभ होने पर जीवन में भ्रम, असफलता और अस्थिरता आ सकती है। नाग पंचमी पर राशि अनुसार, उपाय करने से राहत मिलने की संभावना रहती है।मेष राशि मेष राशि वालों को नाग पंचमी के दिन जल में लाल फूल और लाल चंदन डालकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। लाल रंग मंगल से जुड़ा है और शिव कृपा से राहु-केतु के दोष कम होते हैं। सात्विक भाव से पूजा करें तो लाभ जल्दी दिख सकता है।वृषभ राशि वृषभ राशि के जातक नाग पंचमी पर महादेव को सफेद फूल अर्पित करें। साथ ही जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग प...