नई दिल्ली, जुलाई 19 -- वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। दोनों ग्रह करीब 18 महीने में राशि बदलते हैं और इनका गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में और केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गोचर से पहले का समय भी कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है।आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस अवधि में सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना मानी जा रही है- वृषभ राशि- कामकाज में लंबे समय से चल रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। मिथुन राशि- करियर में आगे बढ़ने के ...