नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- साल 2026 के अंत यानी दिसंबर के महीने में राहु गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है। एक राशि में राहु लगभग 18 महीने तक गोचर करते हैं। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहने वाले हैं। इसी तारीख को शाम में 7 बजकर 28 मिनट पर राहु राशि परिवर्तन करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर इन राशियों को दिसंबर के महीने में किस तरह से लाभ मिलेगा?दिसंबर 2026 में राहु गोचर देगा इन 3 राशियों को लाभसिंह राशि पर राहु गोचर का असर पंडित जी के अनुसार इस साल दिसंबर में राहु का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है और पुराने समय में ...