रांची, जुलाई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। हीरो मोटोकॉर्प के अधिकृत डीलर राहुल हीरो में सोमवार को नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी 2.0 की लांचिंग की गई। प्रबंध निदेशक रोहित चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर माइलेज से लैस यह बाइक ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शोरूम प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बाइक में आईएसजी तकनीक, फुली डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी चार्जर, आईथ्री एस तकनीक, फ्यूल इंजेक्शन और 5-स्पीड गियरबॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...