जमशेदपुर, मार्च 17 -- मानगो। वार्ड पांच के पार्षद राहुल सिंह कश्यप ने मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। बाहर खड़े उनके समर्थको ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्रत्याशी विजयी रहे हैं।उन्हें 34 में से 19 वोट मिले हैं, जबकि जीएम रजा को 9 और मौमिता को 6 वोट मिलने की सूचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...