मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में 17 दिनों तक सभाओं के माध्यम से वोट चोरी करने वालों का पर्दाफाश करने का काम किया। वे शहर के गांधी मैदान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे पिछड़ी पंक्ति के लोगों को सशक्त बनाने के साथ ही सत्ता में भागीदारी देना चाहते हैं। इसी का नतीजा है कि दलित का बेटा आज कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...