शाहजहांपुर, अप्रैल 9 -- शाहजहांपुर। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में प्रसिद्ध लेखक व इतिहासकार पद्म भूषण महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन ज्ञान की खोज में निरंतर यात्राएं करते रहे और उनके यात्रा-वृत्तांत आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने 'वोल्गा से गंगा' को उनकी प्रमुख कृति बताते हुए सभी को पढ़ने की सलाह दी। विद्यालय के प्रबंधक एवं भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंधक राजीव खन्ना ने कहा कि राहुल जी का संपूर्ण जीवन साहित्य को समर्पित रहा। प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने उनके व्यक्तित्व और देश की आजादी के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को निशुल्क पुस्तके...