हापुड़, मई 22 -- नगर के होली चौक मोहल्ला निवासी राहुल शुक्ला को श्री बालाजी सेना हिंदूवादी संगठन के तत्वाधान में संगठन का महामंत्री मनोनीत किए गया। जिनको मनोनयन पत्र सौंपा गया। राहुल शुक्ला ने कहा कि मुझे श्री बालाजी सेना,उत्तर प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किए जाने पर वह श्री बालाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तौगी का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि वह संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ सनातन धर्म व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर हिंदुत्व की रक्षार्थ हेतु धर्मार्थ के लिए कार्यरत रहूंगा और सनातन धर्म की ध्वज पताका को संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठित करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पवन शर्मा ,प्रदेश रामअवतार राजौरा व अधिवक्ता अंकित शर्मा आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...