राहुल व तेजस्वी भ्रम फैलाने का कर रहे काम : गिरिराज सिंह
मधुबनी, अक्टूबर 15 -- मधुबनी, निसं। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर देश में भ्रम फैलाने और अशांति का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर घुसपैठियों में बांग्लादेशी व रोहिंग्या लोगों को देश में बसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतंत्र में विश्वास नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों का तेजी से विकास हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर भाजपा का पलटवार- तख्तापलट की कोशिश में राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.