नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सिंगर, कंपोजर और 'बिग बॉस 14' फेम राहुल वैद्य हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। राहुल का विवादों से भी गहरा नाता है। वो अक्सर किसी न किसी विवाद को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों राहुल वैद्य और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दिशा परमार 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। इस शो में इन दोनों के अलावा टीवी के कई बड़े स्टार कपल नजर आ रहे हैं। इसी शो का एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखकर लोग 39 साल के राहुल को 'घटिया' और 'चीप' बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है आखिर इस वायरल क्लिप में...राहुल ने सरेआम की 'बेडरूम की प्राइवेट बातें' 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा' का ये वायरल क्लिप रेडिट पर शेयर किया गया है। इस क्लिप में वी...