नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राहुल रॉय अपनी एक रील की वजह से ट्रोल हुए। इस ट्रोलिंग पर उनके इमोशनल जवाब के बाद बॉलीवुड के कुछ लोग राहुल के सपोर्ट में आगे आए हैं। राहुल ने जो पोस्ट किया, उसमें लिखा था कि वह पैसों की दिक्कत के चलते ऐसा कर रहे थे। अगर लोगों को इतनी ही चिंता है तो उनके मेहनत से किए गए प्रयास के बजाय काम दिलाने में मदद करें। अब सोनू सूद, फराह खान, अनुपम खेर सहित इंडस्ट्री के की लोगों ने उनका सपोर्ट किया है।सपोर्ट में आए इंडस्ट्री के ये लोग राहुल रॉय ने ट्रोलिंग के खिलाफ एक लंबा पोस्ट लिखा जिस पर बॉलीवुड सिलेब्स के कमेंट्स दिख रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह ने लिखा है, अच्छी बात है कि जो आपको ठीक लग रहा है आप कर रहे हैं, आप हमेशा अमेजिंग थे। आपके ओजी गानों पर आपकी रील्स जमकर देखीं आपको बहुत सारा प्यार। अनुपम खेर ने लिखा है, आप बेस्ट हैं।...