फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने दोनों का पुतला छीन लिया। भाजपाइयों ने दोनों कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवई कर रहे पूर्व विधायक विक्रम सिंह में भाजपाई बड़ी संख्या में दो पुतलों के साथ पटेल नगर चौराहा पहुंचे। नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता पुतलों की पिटाई करते हुए आग के हवाले करने की योजना बना रहे थे, तभी भनक लगने पर पुलिस भाजपाइयों से पुतला छीन कर साथ ले गई। यह भी पढ़ें- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला पूर्व विधायक में मौके पर राहुल गांधी और अ...