भागलपुर, जनवरी 26 -- नवगछिया। निज संवाददाता। नवगछिया के टॉप 10 अपराधियों में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी राहुल यादव के ऊपर गोपालपुर थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के बयान पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। राहुल यादव की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतारा गांव में हथियार और गोली पुलिस ने बरामद किया गया है। इसी को लेकर के गोपालपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। नवगछिया पुलिस ने उसे नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.