पाकुड़, मई 7 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने के क्रम में राहुल मिश्रा को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवाओं पर जताए गए भरोसे को लेकर कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राहुल मिश्रा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से किया जाएग...