मुरादाबाद, जुलाई 15 -- नई दिल्ली स्थित आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और प्रत्येक ग्रामस्तर तक टीम आरएलडी को और सशक्त, सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण को लेकर राहुल बालियान को टीम आरएलडी में जिला संयोजक नियुक्त किया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अमरजीत चीमा, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र जाटव भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...