आगरा, मार्च 18 -- बास्केटबॉल फेडरेंशन ऑफ इंडिया और एनबीए की ओर से दिल्ली में 20 से 24 मार्च तक थ्री ऑन थ्री जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप हो रही है। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरी सिंह यादव ने बताया कि आगरा के सीनियर कोच, वरिष्ठ रेफरी, सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज राहुल कुमार सक्सेना को चैम्पियनशिप के लिए टेक्निकल ऑफिसर चुना गया है। संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि राहुल सक्सेना बीएफआई के नेशनल रेफरी भी हैं। उनके टेक्निकल ऑफिसर बनने पर सेंट एंथोनी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर बीना, सचिन दत्त जोशी, जीतेन्द्र जैन, हैप्पी शर्मा, शैलेन्द्र सोनी, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, मनीष, श्यामवीर सिंह, परमजीत सिंह, गौरव शर्मा, प्रतिभा रावत जैन, राजीव वर्मा, मनोज सिसोदिया, गगन मदान, संतोष यादव, अयंत राणा ने हर्ष व्यक्त किया है।

ह...