प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन पर तंज करते हुए कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चाहें प्रयागराज आएं या देश के अंदर कहीं भी जाएं, उनके आने-जाने से कोई प्रभाव न युवाओं में पड़ना है, न गरीबों में, न किसानों में और न महिलाओं में क्योंकि चारों वर्ग भाजपा के साथ मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी बहुत बार प्रयागराज आ चुके हैं लेकिन उनके आने का कोई असर नहीं हुआ। पूरे जनपद में ही नहीं पूरे इलाके में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। यह भी पढ़ें- Jamui News: राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत पांच सांसद पर परिवाद दायर मौलाना रशीद के कांवरियों के लेकर दिए बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि...