राहुल पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के खिलाफ सोमवार शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत अन्य की मौजूदगी में विरोध मार्च निकाला गया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद भाजपा के लोगों ने मंच का शुद्धिकरण करवाया। वह संविधान विरोधी और आपराधिक कृत्य था। यह अस्पृश्यता एवं भेदभाव कानून का उल्लंघन है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय, कार्रवाई की मांग कर रहे राहुल गांधी पर ही एफआईआर दर्ज करवा दी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.