मथुरा, सितम्बर 28 -- 75वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में थाना मगोर्रा क्षेत्र के ग्राम श्योवा निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के हवलदार राहुल कुंतल ने एक बार फिर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के करनाल में 23 से 27 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में राहुल ने उत्तर प्रदेश पुलिस टीम द्वारा आर्म्स रेसलिंग (पंजा कुश्ती) के 85 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सभी पैरामिलिट्री फोर्सेज की कुल 36 टीमों के लगभग 1800 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। राहुल कुंतल ने अपने उच्च कोटि के खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में उत्तराखण्ड के पहलवान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- जिले की दो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य और रजत पदक यह लगातार तीसरा वर्ष...