नई दिल्ली, फरवरी 4 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बुधवार को लोकसभा परिसर में जुबानी जंग देखने को मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वायरल वीडियो में राहुल बिट्टू को 'माय ट्रेटर फ्रेंड' (गद्दार) कहते नजर आ रहे हैं तो वहीं बिट्टू पलटवार करते हुए राहुल को 'देश का दुश्मन' कह रहे हैं। दो नेताओं की जुबानी जंग को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि ये सिख समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि सिख सरदार है, वह कभी गद्दार नहीं हो सकता। उन्होंने गांधी परिवार को ही गद्दार करार दे दिया। सिरसा ने कहा 'राहुल गांधी ने सिख मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया, उन्हें गद्दार कहा, इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह बयान बड़ा ...