राहुल ने एयरपोर्ट पर नेताओं से जाना यूपी का राजनीतिक हाल
लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर जाते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और उनसे प्रदेश का सियासी हाल जाना।एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए असीम वकार समेत तमाम नेता पहुंचे थे। राहुल गांधी ने एयरपोर्ट पर नेताओं से संक्षिप्त मुलाकात की और यूपी के राजनीतिक हाल के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने सभी नेताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बार में नहीं लैंड कर पाई एयर इंडिया फ्लाइट, यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.