नई दिल्ली, मई 12 -- भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोच के तौर पर अलग-अलग तरह के मालिकों के साथ काम करने का अनुभव रहा है। इनमें से कुछ मालिक बेहद जुनूनी रहे, जबकि कुछ दूर रहकर केवल निगरानी करने पर ध्यान देते हैं। द्रविड़ अब डबलिन गार्डियंस के मालिक की नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग की इस टीम के मालिक के तौर पर वह क्रिकेट संचालन में दखल नहीं देंगे और कप्तान रविचंद्रन अश्विन को फैसले लेने की पूरी छूट देंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह के मालिक बनना चाहेंगे, तो द्रविड़ हंस पड़े। उन्होंने 'पीटीआई' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। यह मेरे लिए पहला अनुभव होगा, इसलिए मैं खुद भी देखना चाहता हूं कि मैं इस भूमिका में कैसा रहूंगा।' यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.