हंबनटोटा, जुलाई 6 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी अब क्रिकेट की दुनिया में अपने पैर जमाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस समय भले ही वह अंडर 19 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि वह कमाल के बल्लेबाज बनने की राह पर हैं। वनडे मैच में ऐसी बल्लेबाजी अन्वय द्रविड़ ने की, जिससे खुद राहुल द्रविड़ भी शर्मा जाएं, क्योंकि जिस तरह की बल्लेबाजी उन्होंने इंडिया अंडर 19 टीम के लिए 50-50 ओवर के मैच में की है, ऐसी बल्लेबाज कुछ बल्लेबाज तो टी20 मैच में करते हैं। अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में 87 की शानदार पारी खेली, जिससे इंडिया अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा वनडे मैच में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। अन्वय द्रविड़ की ही पारी थी, जिसकी बदौलत टीम 280 के पार पहुंच पाई।...