हजारीबाग, अप्रैल 25 -- राहुल दुबे गैंग के मददगारों और फंडिंग के स्रोतों के पहचान में जुटी पुलिस कुख्यात राहुल दुबे गैंग के मददगारों और फंडिंग के स्रोतों के पहचान में जुटी पुलिसहिंदुस्तान फॉलोअपहजारीबाग हमारे प्रतिनिधिहजारीबाग में राहुल दुबे गैंग का आतंक पिछले कुछ समय से बड़कागांव और कटकमदाग जैसे कोयलांचल क्षेत्रों में तेजी से उभर रहा है। पुलिस विभाग के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। इसे देखते एसपी अमन कुमार के गठित एसआईटी इस गिरोह के चार बदमाशों को बड़कागांव से पकड़ने के बाद मददगारों और फंडिंग के स्रोतों की पहचान में जुट गई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मुख्य रूप से रंगदारी (लेवी), फायरिंग और आगजनी जैसी घटनाओं के जरिए व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- हाइवा में फायरिंग करने वाले अपराधियों की अब त...