राहुल दुबे गैंग का गुर्गा दीपक करमाली गिरफ्तार, रंगदारी और फायरिंग मामलों में था शामिल
रामगढ़, मई 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को उचरिंगा आंगनबाड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। उक्त बातें पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। बताया गया कि आरोपी पर विभिन्न औद्योगिक प्लांटों में फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। आरोपी दीपक करमाली उर्फ नेपाली (उम्र 27 वर्ष), पिता- मनपूरण करमाली हेसला, पतरातू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1 देसी पिस्टल और 1 मोबाइल फोन जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले अमन साव गैंग के लिए काम करता था और वर्तमान में राहुल दुबे गैंग' के लिए सक्रिय था। यह भी पढ़ें- फरार 22 शातिरों पर इनाम घोषितआरोपी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.