रामगढ़, जुलाई 23 -- रामगढ़, वरीय संवाददाता । राहुल दुबे गिरोह के कुख्यात अपराधी तुषार मिश्रा उर्फ शोर्या मिश्रा के खिलाफ तीन महीने सीसीए बढ़ा दी गई है। रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूनायत की अनुशंसा पर उपायुक्त ऋतुराज ने सीसीए में अवधि विस्तार की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान की है। रामगढ़ मिश्रा टोला, मरार, थाना-रामगढ़ निवासी अपराधी तुषार मिश्र उर्फ शौर्य मिश्र के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर प्रकृति के संगठित अपराध से संबंधित छह आपराधिक मामले रामगढ़ और रांची जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अपराधी की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पूर्व में रामगढ़ पुलिस की अनुशंसा पर इसे सीसीए की धारा 12(2) के तहत निरुद्ध किया गया था। यह भ...