लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्हें घेरा है। केशव ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि बिना ज्ञान के विशेषज्ञ राहुल गांधी को सबकुछ पता है, बस यही नहीं पता कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने जो अनर्गल बयान दिया है, उससे उनकी पांच दफा की सांसदी की कलई खुल गई है। उनको प्रशासन का क, ख, ग, नहीं आता। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के निशाने पर गृहमंत्री इसलिए भी रहते हैं क्योंकि उनकी रणनीतिक चकरी का कोई तोड़ पूरी कांग्रेस के पास नहीं है। यह भी पढ़ें- वो केवल कहानी सुनाते हैं, कोई ज्ञान नहीं; राहुल गांधी के संसद वाले भाषण पर भड़की भाजपा उनकी रणनीतिक बिसात पर गांधी परिवार बार-बा...