नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। देश की जनता उनकी इस रणनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथियों को यह समझ लेना चाहिए कि जनता उनके इरादों को पहचान चुकी है। अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथियों को एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए। शाह ने दावा किया कि 2029 के आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चौथी बार चुनाव में हार का सामना करेगी। गृह मंत्र...