पटना, जून 13 -- कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन में शामिल होंगे। वे कांग्रेस पार्टी की ओर से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की नाकामियों के खिलाफ देश भर में आयोजित किए जा रहे छात्र सम्मेलन के क्रम में पटना में रहेंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से राज्य में छात्र सम्मेलन की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। यह छात्र सम्मेलन 17 जून को राजस्थान के कोटा में, 10 जुलाई को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में, 14 जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन में शामिल होंगे इस सम्मेलन में नौकरी, न्याय और उत्तरदायित्व को केंद्रित कर चर्चा की...