देहरादून, मई 5 -- खुद को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीए बताकर एक शातिर गिरोह ने देहरादून में महिला नेता से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजपुर रोड स्थित पिनाकल रेजीडेंसी निवासी भावना पांडेय ने राजपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और अपना नाम कनिष्क बताते हुए खुद को राहुल गांधी का पीए बताया। विश्वास जीतने के लिए स्पीकर फोन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल जैसे कांग्रेसी नेताओं की फर्जी आवाजें भी सुनाईं। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने पर दोगुनी मार! स्टंट पर 20 हजार, मोबाइल पर कितना जुर्मानाकांग्रेस विधायकों के होटल ठहरने का खर्चा मांगा इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनके 12 विधायक देहरादून के ...