हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 15 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने दावा किया है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिनके स्रोत का उनको खुलासा करना चाहिए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों से तेल की खपत, सोना की खरीद और विदेश यात्रा को कम करने की अपील की आलोचना की थी और कहा था कि ये उपदेश नहीं, बल्कि मोदी सरकार की नाकामी के सबूत हैं। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की अपील की आलोचना करने के बाद पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया है और यात्राओं की फंडिंग का खुलासा करने की मांग की है। मंगल ...