नई दिल्ली, अगस्त 22 -- शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा घबराई हुई है और इसी वजह से प्रशासन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति देने से पहले कई शर्तें लगाईं। राउत ने दावा किया कि अगले महीने यानी कि सितंबर के बाद भाजपा का पतन शुरू हो जाएगा। राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि निकट भविष्य में भाजपा का पतन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक युवक के पैलेट गन के छर्रे लगने से घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की राहुल गांधी की मांग के आगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छह घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद दिल...