नई दिल्ली, मई 4 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है। इस बार कंगना अपने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर उड़ी अफवाह को लेकर नाराज हैं। हाल में कंगना और राहुल गांधी की शादी की खबर को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अफवाह फैलाई गई थी। कंगना ने राहुल गांधी संग उड़ी शादी की खबर को गलत बताया है।कंगना ने कहा शर्मनाक काम एक वायरल खबर में ये दावा किया गया था कि कंगना रनौत ने कहा है कि अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होते हैं वो उनसे शादी के लिए तैयार हैं। जब ये खबर कंगना को पता चली तो उन्होंने पोस्ट शेयर कर ये कन्फर्म किया कि खबर सिर्फ अफवाह है। गलत फैलाई जा रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस खबर को फेक बताते हुए लिखा 'ये फेक खबर कितनी शर्मनाक है।...