देहरादून, मई 27 -- Mohammad Deepak: कोटद्वार में 70 साल के बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि दीपक की आर्थिक स्थिति काफी खराब है और उनका घर खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है। दीपक ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में इसका खुलासा किया कि उनका घर मां की चाय की दुकान से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग मदद को आगे आ रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन जिम बंद की नौबत से परेशान हूं। दीपक ने बातचीत में यह भी कहा कि राहुल गांधी ने मदद का वादा किया था, लेकिन अभी तक वे कोटद्वार मिलने नहीं पहुंचे हैं। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में दीपक कुमार ने बहुत सारी बातें कहीं। उनका कहना था कि जिम का खर्चा निकलना मुश्किल हो गया है। उन पर करीब 2 लाख से ज्यादा कर्जा है। मकान मालिक...