प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक बात याद रखें कि देश की आजादी के लिए केवल और केवल नेहरू जेल नहीं गए थे बल्कि महाशय मसुरियादीन पासी जी भी जेल गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसुरियादीन ने एक-दो महीने या चार-छह महीने नहीं, बल्कि 1932 से 1944 के बीच नौ वर्ष जेल में रहकर आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि इतिहास के कालचक्र में उन जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी को विस्मृत कर दिया गया लेकिन विरासत और विकास में विश्वास करने वाली भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार अपने महापुरुषों को भुला नहीं सकती। सीएम योगी तेलियरगंज स्थित महाशय मसुरियादीन स्मारक इंटर कॉलेज और टीवी कॉलोनी चौराहे के पास में स्वतंत्रता सेनानी पासी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबो...